विदेशों से आए लोगों पर अब नगर निगम नजर रखेगा
इंदौर।इंदौर में बीते दिनों विदेशों से आए लोगों पर अब नगर निगम नजर रखेगा।
निगम ने शहर को विभाजित किया है पांच झोन में, हर झोन में एक अपर आयुक्त को जिम्मेदारी दी गई है।निगम के कर्मचारियों को 35 सौ लोगों की लिस्ट झोनवार सौंपी जाएगी।
घर घर जाकर निगम के कर्मचारी विदेशों से आने वालो के स्वास्थ्य के बारे में जानेंगे।संक्रमितों को परीक्षण के बाद घर पर आइसोलेट करवाने के साथ क्वारेंटाईन सेंटर भिजवाया जाएगा।
कोरोना वायरस से निपटने की कड़ी में नगर निगम ने बड़ी कवायद की।नगर निगम आने वालों के कॉन्टेक्ट नम्बर लेकर स्वास्थ्य विभाग को सौंपेगा |